भाजपा नेता द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा पर अमर्यादित टिप्पणी करना निंदनीय कृत्य : विधायक चंद्रप्रकाश

 

06 Jan 2025 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(ब्यूरो)-आदमपुर के विधायक व सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश ने कांग्रेस सांसद व आईएसीसी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर भाजपा नेता द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता रमेश विधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करके समस्त मातृशक्ति का अपमान किया है। इस अमर्यादित टिप्पणी से भाजपा की असली सोच उजागर हो गई है।

 विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की भाषा महिलाओं के प्रति दिनों-दिन निम्न स्तर की होती जा रही है। मातृशक्ति का अपमान और महिलाओं के प्रति ऐसी सोच होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह विडंबना ही है कि देश के शीर्ष पदों पर बैठे भाजपा नेता महिलाओं के प्रति कितने असंवेदनशील हैं। इसलिए वे महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने से भी गुरेज नहीं कर रहे।

सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश ने कहा कि महिला सशक्तीकरण व बेटी बचाओ का दम भरने वाली भाजपा सरकार की मानसिकता उजागर हो गई है। भाजपा केवल वोट हथियाने के लिए मातृशक्ति की बात करती है, वास्तविकता तो यह है कि उसकी कार्यशैली ही असंवेदनशील है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्यसभा में बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करके समस्त देशवासियों की भावनाओं को आहत किया था।

  उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के प्रति अपमानजक व अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता रमेश विधूड़ी को इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी को बड़ी-बड़ी बातें करने की अपेक्षा अपने नेताओं को मर्यादित भाषा सिखानी चाहिए।

https://www.newsnagri.in/2025/01/Kundalini-meditation-is-the-secret-of-self-awakening-and-energy-flow-Acharya-Jitendra.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad