24 घंटो में से रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए एवं फास्ट फुट से बचना चाहिए -डा.अशोक चहल

 


26 Feb 2022 

न्यूज़ नगरी 

 हिसार (कमल) -आज कल बच्चे युवा वर्ग के लोग फास्ट फूड का सेवन कर रहे है जिसके कारण लोगों में हार्ट संबंधि बीमारिया लगातार बढ़ रही है। ऐसे में वजन नियंत्रित करना बहुत जरुरी है। व्यायाम करना जरुरी है। व हरि सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। 30 से 40 मिनट एक्ससाइज करना जररी है। ज्यादा चीनी का इस्तेमाल के इस्तेमाल करना शरीर के लिए खतरनाक है ऐसे में चीनी को बहुत कम ही इस्तेमाल करें। अपने शरीर के वजन बढने पर वजन पर कट्रोल करना बहुत जरुरी है। यह जानकारी जिंदल अस्पताल के सीनियर कार्डिक सर्जन व एचओडी डा. अशोक चहल व कार्डिक ऐनस्थिलिया डा. निरज मोगा ने प्रैस वार्ता में सयुंक्त रुप से दी। डा.अशोक चहल ने बताया कि आज भागदौड़ के जीवन में  नियमित 7-8 घंटे तक की नियमित नींद लेना जरुरी है।  क्योकि टेंशन व भागदौड़, ज्यादा मोटापे  के करण हार्ट की बीमारी महामारी का रुप ले चुकी है। ऐसे में लोगों को अपने आप को हार्ट की बीमारियो से बचने के लिए जागरुक होने की जरुरत है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हार्ट अटैक बीमारी युवा अवस्था के लोगों  देखने की मिल रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि हिसार क्षेत्र चिकित्सा के क्षेत्र का काफी अग्रणी स्थान है। बाईपास आपरेश पहले महानगरो में किए जाते है। परंतु अब यह सुविधा हिसार में  उपलब्ध है। 

कार्डिक सर्जन डा.अशोक चहल ने बताया कि पिछले तीन सालो में 1 हजार हार्ट सर्जरी के सफल आपरेशन किए है। जिसमें दिल फेफडों व खून की नसो के अपरेशन किए गए हैं। दिल के आपरेशन, बाइस पास सर्जरी,वाल्व बदलने की प्रकिया,ओपन हार्ट सर्जरी,बच्चो के दिल के छेद के आपरेशन,फैफडो संबधित आपरेशन हाथ व टागों की बाइपास सर्जरीआधुनिक तकनीक से ईलाज किए है। डा.अशोक चहल ने बताया कि इस कडी को बढाते हुए महाधमनी एओर्टिक के सफल आपरेशन किए है। ऐसे में एक 46 वर्षीय महिला की महाधमनी का सफल ईलाज करके उसकी जान बचाई है। महानगरो में इस आपरेशन का खर्च बारह से पद्रह लाख रुपये तक आता है। परंतु हिसार में इसका खर्च चार से पांच लाख रुपये आता है। डा अशोक चहल ने बताया कि एओर्टिक डाइसेकसेन एक गंभीर बीमारी होती है। इस बीमारी का अगर समय पर ईलाज न हो तो उसकी जान चली जाती है। ऐेसे में मरीज को अस्पताल ले जाना बहुत जरुरी है। डा. चहल ने बताया कि उनकी उद्देश्य है कि जरुरत मदों को उच्च गुणवत्ता की  हदृय सर्जरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ किफायती दरों पर हिसार क्षेत्र में उपलब्ध है। ऐसे अब किसी भी मरीज को हदृय सर्जरी बाइपास सर्जरी  के लिए महानगरो में जाने की जरुरत नही है। आपके घर हिसार में सभी प्रकार की सुविधाए दी गई है। एक हजार सफल अपरेशन करने पर डा.अशोक चहल ने जिंदल अस्पताल के प्रशासन,अपनी टीम के साथ काििडयोलोजिस्ट डा.अनिमेष अग्रवाल, डा.दीपक भारद्वाज उनके सहयोग व विश्वास का अभार व्यक्त किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad