हरियाणा के कुछ ज़िलों के गांव में हुई भारी ओलावृष्टि, किसानो की फसलों को हुआ भारी नुकसान

 


25 Feb 2022 

न्यूज़ नगरी डेस्क 

हिसार -हरियाणा के भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ जिले में बड़ी ओलावृष्टि हुई है  प्रकृति की किसान पर ऐसी मार पड़ी है कि आप देखकर दंग रह जाएंगे। खेत पूरे सफेद के सफेद नजर आ रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में मौसम ने अचानक से करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश और कहि कहीं भारी ओलावृष्टि हुई है। भिवानी जिले के ढिगावामंडी में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं हिसार जिले के गांव भोजराज में भी जमकर ओलावृष्टि हुई है। वहीं हिसार व अन्‍य आसपास के जिलों में बूंदाबांदी का मौसम भी नहीं हुआ।


मौसम विभाग ने बादल छाने के आसार तो जताए थे मगर इस तरह से ओलावृष्टि का किसी को अंदाजा नहीं था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ के एकदम से सक्रिय होने के कारण ऐसा हुआ है। राजस्‍थान की ओर से हवा का दबाव बढ़ने के कारण इस के साथ लगती सीमाओं में ओलावृष्टि हुई है। जबकि मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा में शामिल चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में बादलवाई के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए थे। सुबह व सायं के समय तेज हवाएं चल रही हैं जिससे हल्की सर्दी भी महसूस हो रही है।



मौसम विभाग का कहना था कि 25 और 26 फरवरी को उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक व छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। वहीं भिवानी जिले में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि हो गई। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यरेखा-क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली वह बाह्य- उष्ण कटिबंधीय आंधी है जो सर्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भागों में अकस्मात मैदानी क्षेत्रों में बारिश तो पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ले आती है। यह बारिश मानसून की बरसात से भिन्न होती है। यह ईरान ईराक अफगानिस्तान होते हुए भारत में प्रवेश करते हैं। हर माह में पश्चिमी विक्षोभ तीन से चार आते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad