नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वन्दन विधेयक संसद में पास करके महिलाओं का सम्मान किया -उषा प्रियदर्शी

 


16 Mar 2024 

न्यूज़ नगरी 

हांसी-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी के निवास स्थान पर उषा प्रियदर्शी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने महिलाओं का पूरा सम्मान करते हुए नारी शक्ति वन्दन विधेयक पास करके लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का कार्य किया है ।आधी आबादी पूरा हक की परिकल्पना पूरी हुई हैं। महिलाएं इस विधेयक को लेकर काफी उत्साहित है


आज सुबह हांसी में गायत्री देवी के निवास स्थान पर पहुंचने पर काफी संख्या मे महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी को फूल मालाएं तथा पगड़ी पहना कर व गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया । इस अवसर पर गायत्री देवी ने उषा प्रिया दर्शी का शॉल उढ़ाकर स्वागत करते हुए कहा कि हमारी अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी महिलाओं की आवाज बन कर पूरे प्रदेश में प्रवास के कार्यक्रम कर रही हैं और पिछले दिनों हिसार ,फतेहाबाद ,सिरसा, हांसी, जींद इत्यादि जिलों का भ्रमण करते हुए अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया और महिलाओं में उत्साह भरने का कार्य किया । भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने का काम किया है। बहनों को लखपति दीदी अभियान के तहत महिलाओं को लखपति बनने के लिए स्वयं सहायता समूहों के तहत महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचने का कार्य किया हैं। गायत्री देवी ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से काम नहीं है वह आज स्वावलंबी बनकर समाज और देश को आगे बढाने का कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देकर विधानसभा और लोकसभा में भेजने का कार्य करेगी। कार्यक्रम के बाद गायत्री देवी ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया की हिसार लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार को भारी वोटो विजयी बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा ।अबकी बार मोदी के सपने को साकार करते हुए 400 से भी ज्यादा सीट जीताएगी । चुनाव में महिलाएं भाजपा के पक्ष में मतदान करके भाजपा की केंद्र और राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने का कार्य करेंगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष मधु बंसल ,विमला देवी ,कमलेश ,रोशनी, शकुंतला, कृष्णा देवी, संयोगिता, सुनीता, संतोष, रमा, शीला ,कुलदीप, सुनील कुमार, दयानंद, धर्मवीर ,रोशन लाल ,बलजीत, देबी, गोबिन्दा, चांदवीर विस्तारक ,सोनू जांगड़ा लोक सभा चुनाव समिति हांसी सहित भारी संख्या में महिलाएं व युवा साथी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad