हनुमान मंदिर, जवाहर नगर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित 22 को शोभा यात्रा निकालकर बांटी जाएगा अन्नकूट का प्रसाद

 

21 OCT 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-श्रीरामभक्त हनुमान मंदिर, गली नम्बर-2 जवाहर नगर के तत्वाधान में आज दीपावली के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। निर्णायक मंडल में मुख्य रुप से रश्मि व सहायक के रुप में एकता, गौरीशा, मोनिका व ईशु ने भूमिका निभाई। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष भगतचंद मेहता ने बताया कि रंगोली में प्रथम पुरस्कार नक्ष, जिया व ज्योति ने जीता। दूसरे नम्बर पर प्रियांशी, अंजना जानवी, पूर्वी व दृष्टि ने तथा तीसरा पुरस्कार अंजना गांधी ने जीता। सभी विजेताओं को समिति के प्रधान इन्द्र चंद राठी ने पुरस्कृत किया।

समिति के प्रधान इन्द्र चंद राठी ने बताया कि 22 अक्तूबर को मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रात: 10 बजे गोवर्धन महाराज की शोभा यात्रा व परिक्रमा की जाएगी। सवा 12 बजे गोवर्धन महाराज का गुणगान किया जाएगा। सवा एक बजे गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग लगाया जाएगा तत्पश्चात अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

https://www.newsnagri.in/2025/10/Sarsana-School-baseball-team-under-the-leadership-of-DPE-Krishna-Khowal-performed-brilliantly-in-the-state-level-competition-15-players-won-bronze-medals.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad