श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुनाव 14 दिसम्बर को होंगे

 

28 NOV 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-14 दिसंबर को देवी भवन स्कूल में मतदान करवाया जाएगा। इस संबंध में आज प्रातः रामलीला भवन के कार्यालय में प्रशासक एन.के. गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें चुनाव अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंगला (परीक्षा नियंत्रक जीजेयू), सह चुनाव अधिकारी बृजभूषण जैन व संजय मित्तल (सहायक लेखा शाखा जीजेयू) भी उपस्थित रहे। बैठक में जिला रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटीज कार्यालय द्वारा चुनाव करवाने संबंधी पत्र मिलने के बाद आपसी विचार-विमर्श करते हुए चुनाव कार्यक्रम तय किया गया। चुनाव अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंगला ने बताया कि श्रीरामलीला कमेटी कटला के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व छह कार्यकारिणी सदस्यों के लिये अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आज कर दिया गया। 848 सदस्यों की फाइनल मतदाता सूची रामलीला भवन, नालबंद गली, सिटी थाना रोड़ पर चस्पा दी गई है। कोई भी सदस्य इस सूची को देख सकता है। किसी भी सदस्य को मतदाता सूची की प्रति चाहिये तो वो सौ रुपये की रसीद कटवाकर चुनाव अधिकारी से प्राप्त कर सकता है।  डॉक्टर सिंगला ने बताया कि एक से तीन दिसम्बर को दोपहर बाद 2:00 से सायं 4:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 4 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 6 दिसंबर को प्रातः 10:00 से दोपहर 12:00 तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 6 दिसंबर को ही दोपहर बाद 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटन किए जाएंगे तथा 14 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक देवी भवन स्कूल में मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।  समस्त चुनावी प्रक्रिया रामलीला भवन, नालबंद गली, सिटी थाना रोड़ पर होगी।

https://www.newsnagri.in/2025/11/There-is-great-enthusiasm-among-the-Vaishya-brothers-regarding-the-foundation-day-celebrations---Lalit-Bansal.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad