28 NOV 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-अग्रवाल वैश्य समाज के 17वें स्थापना दिवस समारोह में हिसार से बड़ी सख्या में वैश्य बन्धु शिरकत करेंगे। अग्रवाल वैश्य समाज हिसार के जिला अध्यक्ष ललित बंसल ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा इस वर्ष अपना 17वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 30 नवम्बर को होटल ग्रेस, नजदीक विश्वकर्मा चौक, अंबाला रोड, कैथल में भव्य रुप से मनाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला करेंगे। प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला वैश्य समाज द्वारा पूरे साल में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। हिसार जिला अध्यक्ष ललित बंसल ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह के लिए हिसार जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की संघर्ष, समर्पण और सेवा यात्रा का प्रतीक है। अग्रवाल वैश्य समाज ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण और युवा मार्गदर्शन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने सभी वैश्य बंधुओं से परिवार सहित समारोह में शामिल होने की अपील की तथा कहा कि स्थापना दिवस समाज की एकता और गौरवशाली परंपरा का उत्सव है।
