28 NOV 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-नागोरी गेट स्थित एचकेएसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवंबर माह के अंतिम सप्ताह को इंग्लिश वीक के रुप में मनाया गया, जिसके अंतर्गत कक्षा अनुसार अंग्रेजी में सुलेख, भाषण, पोर्ट फोलियो व प्ले आदि विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। इसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साइंस ड्रामा में वैज्ञानिक मैडम क्यूरी न्यूटन के जीवन व व्यक्तित्व को तथा डिजिटल इंडिया को बखूबी दर्शाया गया। स्कूल की प्राचार्या रेनु मल्होत्रा ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
