श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुनाव में बदलाव, अब 23 नवम्बर को होगा मतदान

 

21 OCT 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार- श्रीरामलीला कमेटी कटला की बैठक रामलीला भवन के कार्यालय में प्रशासक एन.के. गोयल की अध्यक्षता में हुई जिसमें चुनाव अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंगला (परीक्षा नियंत्रक जीजेयू), सह चुनाव अधिकारी बृजभूषण जैन व संजय मित्तल (सहायक लेखा शाखा जीजेयू) भी उपस्थित रहे। बैठक में आपसी विचार-विमर्श के बाद चुनाव प्रक्रिया में कुछ बदलाव करते हुए निर्णय लिया कि अब 16 नवम्बर की बजाये 23 नवम्बर को देवी भवन स्कूल में मतदान करवाया जाएगा।  

चुनाव अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंगला व प्रशासक एन.के. गोयल ने बताया कि नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया के कार्यक्रम थोड़ा बदलाव किया गया है। श्रीरामलीला कमेटी कटला के प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व छह कार्यकारिणी सदस्यों के लिये प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन आज कर दिया गया। 859 सदस्यों की मतदाता सूची रामलीला भवन, नालबंद गली, सिटी थाना रोड़ पर चस्पा दी गई है। कोई भी सदस्य इस सूची को देख सकता है। किसी भी सदस्य को मतदाता सूची की प्रति चाहिये तो वो सौ रुपये की रसीद कटवाकर प्रशासक एन.के.गोयल से प्रति प्राप्त कर सकता है। बदले हुए चुनाव कार्यक्रम बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि 22 अक्तूबर से 5 नवम्बर तक जिला रजिस्ट0्रार फर्म्स एंड सोसाइटीज कार्यालय चौथी मंजिल लघु सचिवालय, हिसार में आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। आपत्तियों का निपटान 6 व 7 नवम्बर को किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 9 नवम्बर को किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया 11 व 12 नवम्बर को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच 13 नवम्बर को दोपहर बाद 2 बजे से 4 बजे के बीच होगी। नामांकन वापिस लेने की तारीख अगले दिन 14 नवम्बर को दोपहर बाद 2 बजे से 4 बजे तक रहेगी। इसी दिन सायं 5 बजे चुनाव चिन्ह अलाट कर दिये जाएंगे। मतदान 23  नवम्बर को सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक देवी भवन स्कूल में होगा। मतदान की समाप्ति पर तत्काल मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। समस्त चुनावी प्रक्रिया रामलीला भवन, नालबंद गली, सिटी थाना रोड़ पर होगी।

https://www.newsnagri.in/2025/10/Rangoli-competition-organised-at-Hanuman-Temple-Jawahar-Nagar-Annakut-Prasad-will-be-distributed-by-taking-out-a-procession-on-22nd.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad