डीपीई कृष्णा खोवाल के नेतृत्व में सरसाना स्कूल की बेसबाल टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, 15 खिलाडिय़ों ने जीते कांस्य पदक


18 OCT 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर-काजल 

हिसार-58वीं राज्य स्तरीय बेसबाल स्पर्धा में सरसाना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अंडर-17 की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंबाला में 15 से 17 अक्टूबर तक स्कूल के अंडर-17 के खिलाडिय़ों ने हिसार जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस स्कूल से अंडर-17 की 11 खिलाड़ी और सॉफ्टबॉल स्पर्धा जो सिरसा में भी 15 से 17 अक्टूबर में आयोजित हुई में, अंडर-17 की एक खिलाड़ी और अंडर-19 की 3 खिलाडिय़ों ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया। सरसाना स्कूल के 15 खिलाडिय़ों ने कांस्य पदक जीत कर हिसार जिले में इस स्कूल के खिलाडिय़ों ने एक रिकॉर्ड बनाया है। प्रिंसिपल नीलम रानी, स्टाफ सदस्यों और सरसाना गांव के लोगों ने डीपीई कृष्णा खोवाल व खिलाडिय़ों को बधाई दी। डीपीई कृष्णा खोवाल ने बताया कि 2017 से लगातार गांव सरसाना के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैडल हासिल कर रहे हैं। विदित रहे कि कृष्णा खोवाल डीपीई ने 2017 में गांव सरसाना के स्कूल में कार्यभार संभाला था तब से लगातार सरसाना स्कूल मैडल पाकर उपलब्ध्यियां हासिल कर रहा है।

https://www.newsnagri.in/2025/10/NCC-cadets-of-Agroha-Medical-College-showed-excellent-performance-in-the-annual-training-camp.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad