राखीगढ़ी महोत्सव: पुरानी संस्कृति के भी होंगे दर्शन

 

20 Dec 2024 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(ब्यूरो-विरासत एवं पर्यटन विभाग की ओर से पुरातात्विक स्थल हिसार की राखीगढ़ी में आयोजित तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव में कई तरह के आकर्षण के केंद्र रहेंगे। इस दौरान विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी भी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी। प्रदर्शनी में जहां एक ओर लोक पारम्परिक विषय-वस्तुओं को प्रदर्शित किया जायेगा वहीं पर दूसरी ओर हरियाणवी लोक जीवन में प्रयोग की जाने वाली सैकड़ों वर्ष पुरानी विषय-वस्तु पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेंगी। विरासत दि हेरिटेज विलेज के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव में हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत के साक्षात् रूप में दर्शन होंगे। 

इस प्रदर्शनी में कुएं में प्रयोग किए जाने वाले कांटे एवं बिलाई की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही डोल जिसका प्रयोग कुंए से पानी खींचने के लिए होता रहा है की प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही चड़स तथा सिंचाई के लिए प्रयोग की जाने वाली ढेंकली विशेष आकर्षण बनेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा की पगड़ी का स्टॉल भी युवा पीढ़ी के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा, जिसमें पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचाओ इवेंट का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही हरियाणवी संस्कृति के विविध स्वरूप जिसमें चौपाल, खेती-बाड़ी के प्राचीन औजार, तीन सौ साल पुराने ताले, तेल रखने के लिए प्रयोग किए जाने वाला कूपा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा। उन्होंने बताया कि विरासत का उद्देश्य लुप्त होती लोक संस्कृति परम्परा से आधुनिक युवा पीढ़ी को जोड़ता है। डॉ. पूनिया ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली राखीगढ़ी महोत्सव में विरासत प्रदर्शनी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad