न्यू मॉडल टाउन निवासी संस्कृत शिक्षक सुशील शास्त्री बाणभट्ट सम्मान से किये गए सम्मानित

 


Thu, 24 Feb 2022

कमल/न्यूज़ नगरी  

हिसार-न्यू मॉडल टाऊन निवासी संस्कृत शिक्षक और साहित्यकार सुशील शास्त्री को राज्य स्तरीय साहित्य पर्व-2022 में महाकवि बाणभट्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. दिनेश शास्त्री ने इन्हें सम्मानित किया। सम्मान पत्र के साथ साथ उन्हें एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई है।  सुशील शास्त्री लंबे समय तक सक्रिय रूप में पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। फिलहाल हरियाणा शिक्षा विभाग में संस्कृत शिक्षक के रूप में कार्यरत है। यह उनका दूसरा राज्यस्तरीय सम्मान है। इससे पहले वर्ष 2018 के लिए उन्हें पुस्तक पुरस्कार के लिए चुना जा चुका है। लेखन में 20 वर्ष का अनुभव है। गद्य और पद्य दोनों विद्याओं में लेखन करते है। संस्कृत में तीन और हिंदी में दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है, कई पुस्तकों का सम्पादन कर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad