11 April 2022
न्यूज़ नगरी
हिसार(कमल सैनी)-भारत में जाति प्रथा और छुआछूत के खिलाफ सामाजिक आंदोलन खड़ा कर शिक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना की अलख जगाने वाले महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती केे उपलक्ष्य पर स्थानीय सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतबीर वर्मा मुख्य अतिथि व भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह मालवाल ने की। अपने संबोधन में मुख्यातिथि सतबीर वर्मा ने कहा कि देश में महिलाओं की शिक्षा पर जोर देने वालों में ज्योतिबा फूले का नाम प्रमुख है। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई फूले के साथ मिलकर आजीवन महिलाओं की मुक्ति और उनके उत्पीडन के खिलाफ कार्य कर उन्हें समाज मे उचित स्थान दिलवाया। समाज सुधार के प्रति महात्मा ज्योतिबा फूले की शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के दवारा संतो और समाजसेवियों की जयंती मनाया जाना ऐतिहासिक कदम है, इससे युवाओं को इतिहास की सही जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि धरती पर जनमानस के आगमन से ही भारत संतो और समाजसेवियों की धरती रही है, जहां अनेक ऋषि-मुनियों, महात्माओं और समाज सेवकों ने यहां अवतार लिया है। भाजपा दुनिया की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जो राजनीति के साथ साथ नागरिकों को आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ईश्वर मालवाल ने कहा की ऋषि-मुनियों एवं महात्माओं की जयंती मनाना काफी नही है, समाज को धर्म एवं प्रगति की राह पर चलने के लिए उनके द्वारा बताए गए नियमों व उपदेशों का पालन भी करना होगा। ओबीसी मोर्चा के महामंत्री सुधीर पांचाल ने सैनी सभा ट्रस्ट तथा सैनी स्कूल के डायरेक्टर सुरेंद्र सैनी का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस स्कूल में व्यवस्था देकर जयंती को चार चांद लगाया। ओबीसी मोर्चा सब्जी मंडी के मंडल अध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने कार्यक्रम में मंच का संचालन किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई, जिला महामंत्री प्रवीण पॉपली, जिला मंत्री देवेंद्र शर्मा, रामचंद्र गुप्ता मीडिया सलाहकार, भूपेंद्र बिवाल कोषाध्यक्ष, सैनी सभा ट्रस्ट चेयरमैन ओम प्रकाश राड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रतन सैनी एवं विजेंद्र पंचाल, उपाध्यक्ष अनिल जोगी, सतीश गिल आईटी सेल, सत्यवान जांगड़ा जिला मंत्री, लोकेश असीजा मंडल अध्यक्ष, रमेश मिर्जापुर, वीना रानी, ओमपाल यादव जिला मंत्री, मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, ईश्वर सरपंच, एडवोकेट कृष्ण कुमार, रणधीर सिंह, कृष्ण दाहिमा, सोमबीर धिकताना आदि अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।