हिसार के गांव किरतान में चलाया गया सफाई अभियान

 

07 July 2022 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(ब्यूरो)-नेहरू युवा केंद्र व आजाद हिंद युवा क्लब द्वारा गांव किरतान में सफाई अभियान चलाया गया। क्लब के प्रधान कपूर सिंह आर्य ने बताया कि ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए समय-समय पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करने का भी अनुरोध किया है। नेहरू युवा केंद्र से दीपिका ने भी महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वे अपने घरों एवं आस-पास के क्षेत्र में सफाई बनाए रखें, ताकि गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सके। इस मौके पर प्रोमिल आर्य, मुकेश किरतान, सुमन, प्रियंका, पूजा, मुस्कान,  प्रिंस बुगालिया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad