राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वाधान में प्राचार्या डॉक्टर दीपमाला लोहान के नेतृत्व में विस्तार व्याख्यान का किया आयोजन

 


19 Nov 2023 

न्यूज़ नगरी 

हिसार (ब्यूरो)-हिसार के राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वाधान में प्राचार्या डॉक्टर दीपमाला लोहान के नेतृत्व और विभागाअध्यक्ष डॉक्टर कमलेश ख्यालिया के मार्गदर्शन में विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के हिंदी विभाग से डॉ गीतू धवन को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया। डॉ गीतू धवन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। समाज में जो घटित होता है उसे ही साहित्य में स्थान दिया जाता है। उन्होंने अनेक रोचक कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को साहित्य के उद्देश्य से अवगत कराया और नेट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी विद्यार्थियों से सांझा की। इस अवसर पर डॉक्टर रूबी चौधरी, डॉ राजेंद्र प्रसाद,डॉक्टर शमशेर सिंह व डॉक्टर राजपाल उपस्थित रहे।


https://www.newsnagri.in/2023/11/Hisar-Branch-of-NIRC-of-ICAI-organized-MSME-and-Startup-Seminar-gave-information-about-MSME-and-Startup.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad