न्यूज़ नगरी/काजल -हिसार के सिरसा रोड़ स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र), हिसार में होने जा रही कृषि दर्शन प्रदर्शनी की तैयारियाँ जोरों-शोरों से चल रही है। तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 14 फरवरी से 16 फरवरी तक है। टीटीसी के निदेशक डॉ. मुकेश जैन ने प्रदर्शनी की तैयारियों का अवलोकन किया। सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जयज़ा लिया। उन्होनें ने बताया कि पिछले वर्ष लगभग पौने दो लाख की संख्या में किसानों व आमजन ने शिरकत की थी। इस बार हमें उम्मीद है कि ढाई लाख के आस-पास किसान व आमजन पधारेगें।
ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की सुविधा
इस बार किसानों व आमजन को दिक्कत ना हो उनके के रजिस्ट्रेशन के लिए पहले ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करवा रखी है। वो अपना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते है।
-सुविधाओं का लिया जायज़ा-
बिजली, पानी, खाने की सुविधा का जायजा लिया। संस्थान में व संस्थान से बाहर गाडिय़ों की पार्किंग के लिए जगह फिक्स कर दी है जिससे समय पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। कृषि प्रदर्शनी के दौरान परिसर में एम्बुलैंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेंगी।
-हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार देगें अपनी प्रस्तुति-
तीन दिवसीय प्रदर्शनी में किसानों व आमजन के मनोरंजन के लिए हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार आएंगें और अपनी-अपनी प्रस्तुति देगें। मंनोजन में हरियाणी लोक संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें।
-लगभग 290 कम्पनियां करेंगी मेले में शिरकत-
लगभग 290 कम्पनियां इस मेले में भाग ले रही है। नए-नए टै्रक्टरों का उद्धाटन कृषि मेले में होगा। ड्रोन में आई नई तबदीलियों के बारे में रूबरू होगें। सौर ऊर्जा में नए तकनीकी विकास और सबसिडी के बारे में अवगत करवाया जायेगा। डॉ. मुकेश जैन ने सभी किसान व आमजन को मेले में आने का आमत्रण देता हूँ। मेले में अधिक से अधिक संख्या में पधारे और अधिक से अधिक जानकारियों को प्राप्त करें।
मेले में किसानों ने कृषि सम्बंधित लोन की सुविधा, खेती मशीनरी की जानकारी, मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने की जानकारी, खेती समस्याओं की जानकारी व उनके समाधान, विशेष छूट व सब्सिडी का प्रावधान, उन्नत बीज, कीटनाशक व उवर्रक की जानकारी, आधुनिक व नई तकनीक वाले कृषि यंत्रों की जानकारी के अलावा इरीगेशन, ग्रीन हाऊस, पम्प व सोलर तकनीक की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जायेगी। किसान कैसे कम लागत में कम भूमि पर अधिक पैदावार करें, इस बारे में उसे नई तकनीकों से रूबरू करवाया जोयगा।