न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर -काजल
हिसार के सिरसा रोड़ स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र), हिसार में आज से तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ रणबीर सिंह गंगवा, केबिनेट मंत्री (जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग एवं लोक निर्माण विभाग), हरियाणा सरकार ने रिब्बन काटकर किया। उनके साथ वरिष्ट अतिथि के तौर पर सुभाष बराला, राज्यसभा सांसद, टीटीसी के निदेशक डॉ. मुकेश जैन व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित थे। उन्होनें हाईड्रोजन से उडऩे वाले ड्रोन के बारे जाना और समझा कि यह कैसे काम करता है और किसानों के लिए कैसे फायदेमंद साबित होगा।
-मक्खी मच्छर भी फसेगें ट्रैप में-
डेयरी फार्म हो या घर हम मच्छरों से बड़ा परेशान रहते है उसके लिए एक कम्पनी में ट्रैप सिस्टम बनाया है जिसमें एक डिब्बे में कैमिकल मिलाया जाता है जिसकी सुगंध मच्छरों व मक्खियों को आकर्षित करती है और वो उस ट्रैप में आकर फंस जाते है और बाहर नहीं निकल पाते। मेले के दौरान किसानों को ट्रायल के लिए फ्री में सैम्पल भी दिये जा रहे।
किसानों का आकर्षण का केंद्र बना हाईड्रोजन ड्रोन- टीटीसी में आयोजित तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी में हाईड्रोजन से उडऩे वाले ड्रोन ने किसानों को अपनी और खुब आकर्षित किया। मेले में ड्रोन का उद्धाटन किया गया। अगले महीने से मिल सकेगा किसानों को। इस ड्रोन में दो तरह के सिलेण्डरों में उपलब्ध रहेगा। एक तीन किलो में व दूसरा पांच किलो में। तीन घण्टें तक उड़ाया जा सकता है। 10 से 50 किलो तक उठाने की क्षमता है। इसे सर्विलैंस में भी उपयोग किया जा सकता है। एक किलोमीटर की ऊचाई तक उड़ाया जा सकता है जिससे इसे पहाड़ी एरिया में भी काम लाया जा सकता है। इसकी लागत 15 से 20 लाख तक है। 5 से 7 मिनट में एक एकड़ में छिडक़ाव कर सकता है।
मेले में किसानों ने कृषि सम्बंधित लोन की सुविधा, खेती मशीनरी की जानकारी, मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने की जानकारी, खेती समस्याओं की जानकारी व उनके समाधान, विशेष छूट व सब्सिडी का प्रावधान, उन्नत बीज, कीटनाशक व उवर्रक की जानकारी, आधुनिक व नई तकनीक वाले कृषि यंत्रों की जानकारी के अलावा इरीगेशन, ग्रीन हाऊस, पम्प व सोलर तकनीक की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जायेगी। किसान कैसे कम लागत में कम भूमि पर अधिक पैदावार करें, इस बारे में उसे नई तकनीकों से रूबरू करवाया जोयगा।
अधिक से अधिक संख्या में मेले में आए और नई-नई जानकारी लें। यहीं हमारा मकसद है। किसान भाई अपनी पैदावार बढ़ाए और देश में विकास में अपनी अहम भूमिका अदा करें। धन्यवाद।