हिसार के टीटीसी में कृषि दर्शन प्रदर्शनी 14 फरवरी से - डॉ. मुकेश जैन

 



09 Feb 2026  

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर -काजल 

हिसार के सिरसा रोड़ स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र), हिसार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृषि प्रदर्शनी का तीन दिवसीय आयोजन 14 फरवरी से 16 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमें किसान ही नहीं आमजन को भी मिलेगी कृषि से सबंधित नई व आधुनिक तकनीकों की जानकारी। टीटीसी के निदेशक डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि कृषि प्रदर्शनी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। लगभग 285 कम्पनियां इस मेले में शिरकत ले रही है। कई नए टै्रक्टरों का उद्धाटन कृषि मेले में होगा। बीज, खाद, सोलर, बैंक, मशनरी, लोन, बागबानी आदि की कम्पनियां आ रही है। उन्होनें बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भागीरथ चौधरी, कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भारत सरकार जी शिरकत करेंगें। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सिंह राणा, कृषि मंत्री हरियाणा सरकार व विशिष्ट अतिथि के तौर पर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कम्बोज व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की माननीय संयुक्त सचिव श्रीमति एस. रूकमणी जी मौजूद रहेंगी। टीटीसी के निदेशक डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि इस कृषि दर्शन प्रर्दशनी में बहुत कुछ नया है किसानों व आमजन को नई-नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी। किसानों के मनोरंजन के लिए तीनों दिन हरियाणा के माने हुए गायकार व कलाकार सांस्कृतिक एवं लोक-संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेगें।

इस प्रर्दशनी के दौरान निम्रलिखित गतिविधियों पर लाइव प्रर्दशनों पर व्यापक ध्यान दिया जायेगा

नव विकसित कृषि मशीनरी

कृषि मशीनीकरण में ड्रोन का उपयोग

ग्रीन हाऊस, उन्नत बागवानी, पम्प सोलर, उन्नत बीज

सुक्षम सिचांई प्रौद्योगिकी / मशीनीकरण

जैविक खेती प्रौद्योगिकी / मशीनीकरण

कृषि लोन व सब्सिडी की जानकारी

पराली प्रबंधन

टीटीसी के निदेशक डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि इस कृषि दर्शन प्रर्दशनी के माध्यम से हमारे आस-पास के किसानों बहुत ही लाभ पहुंचता है। वे नई जानकारियां हासिल करते है और उसे अपने खेतों में इस्तेमाल करते है। अपनी पैदावार तो बढ़ाते ही है हमारे देश के विकास में अपना योगदान प्रदान करते है। मेले के बाद भी हमारे पास बहुत से किसान आते है और कृषि प्रदर्शनी के लिए आभार व्यक्त करते है। कृषि प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले किसान व आमजन के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था जैसे कि पानी, पार्किंग, खाने व अन्य प्रकार की सभी व्यस्थाओं खास ध्यान रखा है। मैं आपके अखबार के माध्यम से सभी किसान व आमजन को मेले में आने का आमत्रण देता हूँ। मेले में अधिक से अधिक संख्या में पधारे और अधिक से अधिक जानकारियों को प्राप्त करें। मेले में किसानों ने कृषि सम्बंधित लोन की सुविधा, खेती मशीनरी की जानकारी, मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने की जानकारी, खेती समस्याओं की जानकारी व उनके समाधान, विशेष छूट व सब्सिडी का प्रावधान, उन्नत बीज, कीटनाशक व उवर्रक की जानकारी, आधुनिक व नई तकनीक वाले कृषि यंत्रों की जानकारी के अलावा इरीगेशन, ग्रीन हाऊस, पम्प व सोलर तकनीक की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जायेगी। किसान कैसे कम लागत में कम भूमि पर अधिक पैदावार करें, इस बारे में उसे नई तकनीकों से रूबरू करवाया जोयगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad