शटल मास्टर्स बैडमिंटन अकादमी के दो खिलाडिय़ों ने स्टेट टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता


 20 September 2024 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(ब्यूरो)-शटल मास्टर्स बैडमिंटन अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो खिलाडिय़ों ने सीबीएसई स्टेट लेवल के टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर अपने साथ-साथ अकादमी व माता-पिता का नाम रोशन किया है। अकादमी के कोच साहिल थरेजा ने बताया कि गुरुग्राम में हुए इस टूर्नामेंट में समर्थ व घनिष्ठ ने स्वर्ण पदक जीता। श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के कारण दोनों खिलाडिय़ों का नेशनल गेम्स के लिये चयन कर लिया गया है, जो निकट भविष्य में होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad