नायब सिंह सैनी का दूसरा कार्यकाल हरियाणा वासियों के लिये कल्याणकारी साबित होगा : अजयकांत जांगड़ा


 18 October 2024 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(ब्यूरो)-वरिष्ठ भाजपा नेता व जांगिड़ समाज के प्रभारी अजयकांत जांगड़ा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में तीसरी बार बनी सरकार प्रदेश वासियों के लिये कल्याणकारी साबित होगी। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अजयकांत जांगड़ा ने कहा कि नायब सिंह सैनी द्वारा पुन: मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी। बिना खर्ची-पर्ची के युवाओं की भर्ती उन्हें उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगी। हरियाणा में समान रुप से विकास कार्यों की शुरुआत होगी। पिछड़े व दलित वर्ग के लोगों को अनेक योजनाओं का लाभ मिलेगा। उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा जिससे बेरोजगारी दूर होगी। हरियाणा के लोगों ने केंद्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर विश्वास जताकर ये साबित कर दिया कि पिछले कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियां हर वर्ग के लिये अच्छी थी। लाभकारी नीतियों को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में और अच्छे ढंग से लागू किया जाएगा। 

https://www.newsnagri.in/2024/10/These-5-dry-fruits-are-no-less-than-poison-for-a-diabetic-patient.html     

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad