छठ महापर्व में सावित्री जिंदल होंगी मुख्यातिथि

30 October 2024 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(ब्यूरो)-पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति की आम सभा जिंदल पार्क, मिल गेट में समिति के प्रधान विनोद साहनी की अध्यक्षता में हुई जिसमें 7 नवम्बर को जिंदल सरोवर, जिंदल पार्क मिल गेट में मनाये जाने वाले छठ महापर्व के लिये ड्यूटियां लगाई गई। समिति के कोषाध्यक्ष आचार्य शिवपूजन शास्त्री ने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर सायं 4 बजे हिसार की नवनिर्वाचित विधायक व हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित होंगी। समिति के सहायक सचिव रविन्द्र सिंह ने कहा कि सरोवर को सजाने की जिम्मेवारी हरीश चंद्र तिवारी, अनिल उपाध्याय व तारकेश्वर मिश्र को सौंपी गई। सवा क्विंटल सामग्री से छठ मैय्या का श्रृंगार होगा। महासचिव आचार्य मुरलीधर पाण्डेय ने कहा कि इस बार छठ पूजा पर वीरवार के दिन है और इस दिन पीले श्रृंगार व पीली पूजन सामग्री के साथ पूजन करना विशेष लाभकारी रहेगा। समिति के कोषाध्यक्ष आचार्य शिवपूजन शास्त्री ने बताया कि सरोवर के चारों ओर 4 गेट बनाये जाएंगे। चारों वेदों ऋगवेद, यजुर्वेद, सामवेद व अर्थववेद के नाम पर गेट के नाम रखे जाएंगे। चारों गेटों पर चार कुण्ड स्थापित किये जाएंगे और इन कुण्डों पर चार-चार-यजमान बैठेंगे। हवन का कार्य आचार्य सुरेश मिश्र की देखरेख में होगा। उनके साथ विद्वान पंडित बैठेंगे जो हरिद्वार, कांशी, अयोध्या व वृंदावन जैसे पवित्र स्थानों से आएंगे। पर्व के दिन 11 लाख ज्योतों से छठ मैय्या की आरती होगी। बैठक में पूर्व प्रधान अनूप पाण्डेय, हरीश चंद्र तिवारी, रविन्द्र सिंह, तारकेश्वर मिश्र, मुख्त्यार गिरी, अनिल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।   


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad