नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते नगराधीश हरिराम

 

24 Jan 2025 

न्यूज़ नगरी 

रिपोर्टर - काजल 

हिसार-जिला प्रशासन एवं भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी हिसार के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान नगराधीश हरिराम ने स्थानीय कैंप चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगराधीश हरिराम ने उन्होंने कहा कि हमें आजादी हमारे वीरों के पराक्रम, शौर्य, समर्पण और साहस से मिली थी। भारत की आजादी में नेताजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके साहस और वीरता के सम्मान में आज पूरा देश उनकी जयंती को मना रहा है। नगराधीश हरिराम ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस देश के ऐसे वीर सपूत थे, जिनसे अंग्रेज कांपते थे। नेताजी भारत के शौर्य व पराक्रम के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को संबोधित करते कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ त्याग करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सहयोग को भी नहीं भुलाया जा सकता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ मिलकर उस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को हमेशा सहयोग दिया जाएगा।

बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्र्यापण करते हुए कहा कि नेताजी द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए प्रयासों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए देशहित के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

इस मौके पर वेदप्रकाश बेनीवाल, विजेंद्र सभ्रवाल, अंजनी शर्मा, बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, रतन सैनी, संजीव रेवड़ी, डॉ उमेद खन्ना, योगेंद्र शर्मा, लहरी सिंह, चंद्रकांता, रेशमा देवी, भल्लू नंगथला, पिंकी शर्मा, हरिकिशन शर्मा, शंकर दिवान, देशराज कंबोज सहित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन उपस्थित रहे।

https://www.newsnagri.in/2025/01/Members-of-All-India-Service-Association-and-Subhash-Market-paid-tribute-to-Netaji-Subhash-Chandra-Bose-on-his-birth-anniversary.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad