कप्तान स्कूल रोड की पानी निकासी की समस्या शीघ्र दूर होगी : रणबीर सिंह गंगवा

 

14 Jan 2025 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(ब्यूरो)-बरवाला से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मिल गेट पर धन्यवादी दौरा किया। धन्यवादी दौरे के दौरान कृष्ण सैनी के आवास पर जलपान के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौक पर लोगों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।  क्षेत्रवासियों ने मंत्री के समक्ष कप्तान स्कूल रोड की वर्षों पुरानी पानी निकासी की समस्या को रखा। इस पर रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि इस समस्या का जल्द हल होगा और रोड पर पानी निकासी की समस्या से क्षेत्रवासियों की परेशानी का दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हलके में विकास की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि सैनी, जिला पार्षद ओमप्रकाश मालिया,  अजय जांगड़ा, पूर्व पार्षद भीम महाजन, जयप्रकाश जेपी, प्रताप सैनी, केवल कृष्ण ठेकेदार, गुलशन कुमार, देवेन्द्र सैनी, संजय सूरा, ईश्वर सैनी नाटा, हवासिंह गुर्जर, इन्द्र बजाज, डॉ. रामबिलास, राजेन्द्र सैनी, भजनलाल भट्टी, बंसीलाल सोनी, सुन्दर सैनी, सत्यवान जांगड़ा, सुभाष बिश्नोई, भालसिंह, उमेद चोपड़ा, रमेश, सत्य सैनी, सुरजीत कोचर, कृष्ण जांगड़ा, सुनील सैनी, राजाराम सैनी, महेन्द्र  धारीवाल आदि मौजूद थे। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने कप्तान स्कूल रोड का निरीक्षण किया और पानी निकासी के प्लान पर मंथन किया। लोगों को उम्मीद जगी है कि अब उनकी वर्षों पुरानी समस्या का हल होने की उम्मीद है। 

https://www.newsnagri.in/2025/01/The-pace-of-capturing-destitute-animals-should-be-accelerated-Additional-Deputy-Commissioner-C-Jayashraddha.html

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad