08 May 2025
न्यूज़ नगरी
रिपोर्टर-काजल
हिसार-हिसार के नारनौंद उपमंडल के गांव लोहारी राघो के रहने वाले भारतीय वायु सेना के वीर जवान कमल कंबोज का वीरवार को सैनिक व पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। वे भारतीय वायु सेना में एजीवी रैंक पर कार्यरत थे।
अमर जवान कमल कंबोज की पिछली पोस्टिंग लद्दाख में थी, जहां से वे छुट्टïी पर अपने घर आए हुए थे। हाल ही में उनकी पोस्टिंग गुजरात में कर दी गई थी। बुधवार को नारनौंद क्षेत्र के गांव मोठ और लोहारी के बीच एक सडक़ हादसे में उनका दु:खद निधन हो गया था। क्षेत्रवासियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी माता शीला देवी को ढांढस बंधाया। उनके पिता स्वर्गीय कश्मीरी लाल का कई वर्ष पहले निधन हो गया था।