13 Feb 2022
कमल सैनी/न्यूज़ नगरी
हांसी -पुलिस अधीक्षक हांसी श्रीमती नितिका गहलोत के दिशा निर्देश अनुसार उप पुलिस अधीक्षक श्री विनोद शंकर को दुर्गा शक्ति एप के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस कड़ी में आज महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आज पुलिस जिला हांसी की टीम ने दुर्गा शक्ति की टीम ने रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड व S, D, कॉलेज मे जाकर दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवाएं तथा इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई कि ये कैसे डाउनलोड होती हैं। तथा महिलाओं एवं लड़कियों को समझाया कि कहीं पर भी कोई अनहोनी या छेड़छाड़ की आशंका हो दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करने के बाद कॉल करे वह कॉल सीधी पुलिस के पास जायेगी और पुलिस तुरंत हाजिर हो जायेगी। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि कोई भी महिला घरेलू हिंसा से पीड़ित न हो और कोई भी न्याय से वंचित न रहे।