23 Feb 2022
कमल/न्यूज़ नगरी
हिसार -नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ईकाई हिसार ने बीजेपी सरकार के खिलाफ दूसरे दिन भी गेट मीटिंग कर नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता ईकाई उप प्रधान सूरजमुखी ने की। मंच का संचालन ईकाई सचिव सुरेंद्र वर्मा व जिला सचिव बिशन सिंह ने किया। मीटिंग में मुख्य वक्ता के रूप राज्य के पूर्व वरिष्ठ उप प्रधान अशोक कुमार बहोत जी, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव नरेश गौतम, सहसचिव अशोक सैनी, ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र मान, नगर पालिका के जिला प्रधान सुनील लाडवा, ईकाई प्रधान राजेश बागडी रहे।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में फर्क है। सरकार की नीतियां जनविरोधी है। कर्मचारी युनियन सरकार की नीतियों की निंदा करती है। सरकार ने लिमिटेड निगम बनाया है, वह कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर बनाने का कार्य सरकार करना चाहती है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यदि सरकार कुछ करना चाहती है तो कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। विभाग में सभी प्रकार की कैटेगरी का ठेका समाप्त कर निगम रोल पर लेने का कार्य करें। जिससे युवाओं को रोजगार मिलने के अवसर पैदा हो और कर्मचारियों को भविष्य सुरक्षित हो।
उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 25 फरवरी को शहर के बीच में कर्मचारी प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का कार्य करेंगे। 2 व 3 मार्च को दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर यूनियन द्वारा की जाएगी। वहीं 6 मार्च को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के आवास का घेराव करेगी। गेट मीटिंग में करतार सिंह, श्याम दरोगा, आशा देवी, मंजीत देवी, आत्म प्रकाश, शशिकांत, बलदेव, बिरसिंह, सुरेंद्र राणा, विक्रम, बिजेंद्र, राजेश, विरेंद्र शर्मा, मंजीत आदि मौजूद रहे।