16 Feb 2022
न्यूज़ नगरी
हिसार -खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग पंचकुला ने खिलाडिय़ों को भीम अवार्ड देने की घोषणा की। जिसमें खिलाडियों की सूची जारी की जिसमें हिसार हाकी खिलाडी भारतीय महिला हाकी टीम कप्तान व गोल कीपर ओलपियन सविता व ओलपियन हाकी खिलाड़ी पूनम का नाम भीम अवार्ड मिलने का घोषणा से हिसार के हाकी खिलाडियों में खुशी व जश्न का माहौल है। इस दौरान खिलाडियो ने हाकी एस्टोट्रफ स्टेडियम में खिलाडिय़ों ने पूनम को मिठाई खिलाकर बधाई दी। हाकी खेल व खिलाडियों की खेल सुविधाओं के लिए प्रसायरत समाजसेवी योग राज शर्मा ने जारी प्रैस विज्ञाप्ति में दी। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल व भारतीय हाकी टीम के पूर्व कैप्टन सरदार व हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह के कार्यकाल में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग पंचकुला द्वारा खिलाडियों को भीम अवार्ड की घोषणा करके खिलाडियों का मान सम्मान बढाया है। इससे हरियाणा के खिलाडियों का उत्साह बढेगा और आने वाले समय में हरियाणा के खिलाड़ी अतरराष्ट्रीय स्तर वल्र्ड कप,ओम्पिक खेलों में पकद जीत कर हरियाणा व देश का नाम रोशन करेगे। हरियाणा महिला हाकी संघ की अध्यक्ष कृष्णा संपत सिंह की सोच व प्रोफेसर संपत सिंह पूर्व मंत्री के प्रयास से हिसार व शाहबाद हाकी एस्टोट्रफ स्टेडियम व हरियाणा में महिला हाकी खिलाडियों के किए गए प्रयासो की बदौलत हरियाणा की महिला हाकी खिलाडियों ने हरियाणा व देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर हाकी कोच रुचिका,समाजसेवी योग राज शर्मा,हाकी कोच पूनम व हाकी कोच हरेद्र सिंह व हंस राज मौजूद थे।