मांगे नहीं माने जाने पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा 6 मार्च को निकाय मंत्री के आवास का करेंगे घेराव


 22 Feb 2022 

न्यूज़ नगरी डेस्क  

हिसार-नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा राज्यकमेटी के आहवान पर आज ईकाई हिसार ने दो दिवसीय गेट मीटिंग करने का फैंसला लिया। 22 फरवरी को नगर निगम परिसर में नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने गेट मीटिंग भाग लिया। मीटिंग की अध्यक्षता ईकाई प्रधान राजेश बागडी ने की। मंच का संचालन ईकाई सचिव सुरेंद्र वर्मा व जिला सचिव बिशन सिंह ने किया। मीटिंग में मुख्यवक्ता के तौर राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड मौजूद रहे।

मुख्यवक्ता रमेश तुषामड ने कहा कि सरकार जिस तरह से विभागों को बेचने का कार्य कर रही है। इसी कर्मचारी युनियन निंदा करती है और विभागों को इस तरह से बेचने नहीं दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। हम सरकार को चेताना चाहते है कि पॉलिसी बनाकर ऑउटसार्सिंग कर्मचारियों को विभागीय रोल पर लेने का कार्य करें। कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का करें। कौशल विकास रोजगार निगम बनाकर सरकार कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर बनाने का कार्य न करें। सरकार की यह रणनीति कामयाब नहीं होने दी जाएगी। यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 25 फरवरी को शहर  के बीच में कर्मचारी प्रदर्शन कर सरकार को जागने का कार्य करेंगे। 2 व 3 मार्च को दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल निगम कार्यालय के मुख्यगेट पर यूनियन द्वारा की जाएगी। वहीं 6 मार्च को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के आवास का घेराव करेगी।  सर्वकर्मचारी संघ के ब्लॉक सुरेंद्र मान, गेट मीटिंग में नगर पालिका के जिला प्रधान सुनील लाडवा, आत्मप्रकाश, रजनीश, सुनील कुमार, शशिकांत, बलवान सिंह, सुनील गोयल, बलदेव, बीरसिंह, उप प्रधान श्याम दरोगा व करतार सिंह, आशा देवी, सुरजमुखी, सेवा देवी, मंदीप शर्मा , राजू, कुलदीप फायर के प्रधान कशमीरी लाल, राजेश मेहला आदि कर्मचारी ने मीटिंग में भाग लिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad