08 Feb 2022
अनिल यादव/न्यूज़ नगरी
भिवानी- प्रबंधक थाना शहर भिवानी निरीक्षक रविंद्र कुमार को सुरक्षा एजेंट ने एक शिकायत दी थी। जिसमें शिकायत में बताया गया कि जिले में सामान्य अस्पताल भिवानी के आसपास एक गिरोह सक्रिय है जो केंद्रीय एवं हरियाणा सरकार की सरकारी नौकरियों में पैसे लेकर धोखाधड़ी करके पेपर लीक करवाकर या अन्य साधनों के द्वारा पेपर करवाते हैं। और भर्ती करवाने का कार्य करते हैं। जो इस शिकायत पर पुलिस ने अभियोग संख्या 3 दिनांक 2 जनवरी 2022 धारा आईटी एक्ट, 120 बी, 420 भारतीय दंड संहिता व अन्य धाराओं के तहत अभियोग थाना शहर भिवानी में पंजीबद्ध किया था। 7 फरवरी को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी बीटीएम के इंचार्ज उप निरीक्षक रोहताश ने अपनी टीम के साथ पेपर में धोखाधड़ी करके पेपर पास करवाने के मामले में दसवें आरोपी को तोशाम बाईपास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान भूपेंद्र पुत्र राजेंद्र वासी डालनवास, थाना सतनाली, जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। जांच इकाई के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। वही अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।