13 Feb 2022
कमल सैनी/न्यूज़ नगरी
हिसार-जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 22 लाख 3 हजार 236 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है।यह जानकारी देते हुए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि 12 लाख 97 हजार 545 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 8 लाख 96 हजार 796 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 69 हजार 652 नागरिकों ने पहली डोज, 1 लाख 27 हजार 454 लोगों ने दूसरी डोज तथा 2 हजार 779 लोगों ने प्रिकॉशनरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 61 हजार 91 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 98 हजार 644 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 90 हजार 587 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 5 लाख 35 हजार 644 ने दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के 52 हजार 877 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 11 हजार 617 युवाओं ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।