वैक्सीनेशन अभियान : हिसार जिले में 21 लाख 76 हजार 67 वैक्सीन डोज दी गई



 05 फरवरी

न्यूज़ नगरी ब्यूरो -हिसार जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 21 लाख 76 हजार 67  वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि 12 लाख 91 हजार 417 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 8 लाख 77 हजार 277 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार से 14 हजार 545 हेल्थ केयर वर्कर ने पहली डोज, 14 हजार 507 ने दूसरी डोज तथा 3 हजार 873 हेल्थ केयर वर्कर ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। 8 हजार 792 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली डोज, 8 हजार 915 ने दूसरी डोज तथा 1 हजार 350 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने प्रिकॉशनरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 69 हजार 196 नागरिकों ने पहली डोज, 1 लाख 26 हजार 311 लोगों ने दूसरी डोज तथा 2 हजार 150 लोगों ने प्रिकॉशनरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 60 हजार 440 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 97 हजार 222 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 87 हजार 715 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 5 लाख 27  हजार 165 ने दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के 50 हजार 729 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 3 हजार 157 युवाओं ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad