कुमारी सैलजा के आवास पर श्रद्धाभाव के साथ मनाई चौधरी दलबीर सिंह की जयंती

 


5 March 2022 

न्यूज़ नगरी 

हिसार (कमल)-हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के डाबड़ा चौक स्थित आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एवं प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह की 96वीं जयंती शनिवार को हवन यज्ञ के साथ श्रद्धाभाव से मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं के साथ साथ अन्य गणमान्यों ने यज्ञ में आहुतियां डाली और चौधरी दलबीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा दिखाए गए राजनीतिक सिद्धांतों पर चलने का प्रण लिया। 


कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने चौधरी दलबीर सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने ताउम्र सिद्धांतों की राजनीति की। उन्होंने आमजन व वंचित वर्ग के लोगों के लिए जो कार्य किए, उन्हें आज भी याद किया जाता है। उनकी परिपाठी पर चलते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा भी गरीब व वंचित वर्ग की मसीहा बनी हुई है। यही कारण है कि जिस तरह से चौधरी दलबीर सिंह को मान सम्मान मिला था, वही मान सम्मान कुमारी सैलजा को भी मिल रहा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके दिखाए रास्ते और सिद्धांतों पर चलते हुए राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ अजय सिंह, एचपीएसएस के पूर्व सदस्य जगन्नाथ, हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, सुरेंद्र नेहरा, हरिकृष्ण प्रभुवाला,  जगबीर मलिक, भूपेंद्र गंगवा,रामनिवास राड़ा,बाला देवी खेदड़,शैलेश वर्मा,सुरेंद्र गिल बरवाला, मंगत लालवास, सतबीर सिंह चौहान, गीता सिहाग, कमल सहरावत, अंगूरी देवी, गीता शर्मा, कौशल खेदड़, सतबीर वर्मा, हरिसिंह नलवा, ओमप्रकाश पंघाल, तेलुराम जांगड़ा, अमनदीप बराड़, संतोष चमारखेड़ा, वेदप्रकाश पूर्व निरीक्षक, राजेश चाडीवाल, संजय जाखड़, प्रदीप लाग्यान, बीर सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad