महिला दिवस पर जीजेयू के मुख्य सभागार में 5 मार्च को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

 


04 March 2022 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(कमल)-नगर निगम प्रशासन द्वारा 5 मार्च को गुरू जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में महिला दिवस मनाया जाएगा।  नगर निगम प्रशासन जीजेयू के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। शुक्रवार को निगमायुक्त अशोक कुमार ने मुख्य सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल देखी और कर्मचारियों की हौसला बढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय शहरी निकाय मंत्री डा कमल गुप्ता जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर गौतम सरदाना जी करेंगे।


नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि महिला दिवस विशेष रूप से महिलाओं का दिन होता है। इसे धूमधाम के साथ मनाया जाना चाहिये। इस बार नगर निगम प्रशासन 5 मार्च को महिला दिवस मना रहा है। गुरू जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला व पुरूष कर्मचारियों द्वारा  हरियाणवी, हिंदी, पंजाबी गीत, हरियाणवी व पंजाबी नृत्य, लघु नाटक आदि प्रस्तुत किये जाएंगे। संयुक्त आयुक्त बेलिना ने बताया कि गुरू जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के मुख्य सभागार में महिला दिवस के अवसर पर 5 मार्च को सुबह 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा कमल गुप्ता जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर गौतम सरदाना जी करेंगे। नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग, संयुक्त आयुक्त बेलिना, अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त डा प्रदीप हुड्डा व नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद होंगे। कार्यक्रम में हरियाणवी व पंजाबी नृत्य, हरियाणवी गीत, लघु नाटक व भजन आदि प्रस्तुत किये जाएंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad