चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन की सिंचाई विभाग शाखा की बैठक का आयोजन

 


14 March 2022 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(कमल))-सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन की सिंचाई विभाग शाखा की कमेटी की बैठक का आयोजन कुलदीप सिंह बैनीवाल की अध्यक्षता में आरडी 70 हजार पर हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव राजकुमार सरोहा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सहसचिव रमेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का शोषण कर रही है। कैनाल गार्ड की पोस्ट अभी तक अपग्रेड नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाल करने, सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, निजीकरण व ठेका प्रथा बंद करने, श्रम कानूनों में किए गए बदलावों को वापस लेने सहित अन्य सभी मांगो को 28-29 मार्च राष्ट्रयापी हड़ताल के माध्यम से उठाया जाएगा। 

जिला सचिव राजकुमार सरोहा ने बताया कि हरियाणा सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पुलिस विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जो सिविल सर्विस रूल में आते है, से 12-14 घण्टे काम लिया जाता है। उनका हाजिरी रजिस्टर तक नहीं लगाया गया है। उनको साप्ताहिक व अन्य अवकाश भी नहीं दिए जाते हैं। यदि यह कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाएं तो उनको गैर हाजिरी, तबादले व कार्यवाही करने की धमकी दी जाती है। आयुष विभाग में कार्यरत पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है और उनको समय पर वेतन तक नहीं दिया जाता है। बढ़े हुए घंटों का वेतन अभी तक नहीं दिया जा रहा है। 

जिला प्रधान रामफल ने कहा कि 28-29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बढ़चढ़ कर भागीदारी करेंगे और और रोष प्रदर्शन कर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर विरोध जताएंगे। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का प्रोफोर्मा भरके अपनी हड़ताल में उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad