प्रयत्न एनजीओ के बच्चों के लिए एक माह का मानदेय दिया एनजीओ को दान

 


न्यूज़ नगरी 

07 मार्च 2022 

हिसार(कमल)-गौ अभ्यारण्य में महापौर गौतम सरदाना ने गायों की सेवा व गरीब बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। वहीं बीइंग ह्यूमन के मालिक सुनील बजाज ने अपने बेटे उज्जवल का जन्मदिन भी गौ अभ्यारण्य में हरे चारे व दलिये का केट मनाया। बेटे के जन्मदिन पर सुनील बजाज ने एक टाली चारा गौ अभ्यारण्य में दान दिया। महापौर गौतम सरदाना के जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक संस्थाओं व शहरवासियों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।


ग्रीन हिसार फिट हिसार ने महापौर के जन्मदिन पर नई सब्जी मंडी में पौधारोपण किया। वहीं प्रयत्न एनजीओ के बच्चों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से महापौर को जन्मदिन की बधाई दी। प्रयत्न एनजीओ के बच्चों ने अपने हाथों से बनाई हुई पेंटिंग महापौर को भेंट की। महापौर गौतम सरदाना ने प्रयत्न एनजीओ के स्कूल निर्माण को लेकर अपने एक माह का वक्त दिया।


महापौर ने प्रयत्न एनजीओ के बच्चों के साथ समय बिताया और बच्चों से विभिन्न विषयों पर बातचीत की। महापौर गौतम सरदाना ने कहा कि मेरे जन्मदिन पर शहरवासियों के दिये गये प्यार के लिए मैं सभी का आभारी हूं। मैं शहरवासियों से अपील करता हूं कि अपने खुशी के पलों को गायों की सेवा कर गौ अभ्यारण्य में मनाये। इस दौरान प्रयत्न एनजीओ के अनिल कसाना, ग्रीन हिसार फिट हिसार के रमेश भाटी व उनकी टीम के अतिरिक्त राजकुमार बजाज, चिराग सरदाना, संदीप थरेजा, अशोक बंसल, योगेश वधवा, संजय थरेजा, सोनू कांगड़ा, रमेश दडबा, अश्वनी, सुरेंद्र खुराना, अशोक असीजा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad