06 April 2022
न्यूज़ नगरी
हिसार (कमल सैनी )-भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आर्यनगर मण्डल की ओर से गांव न्यौलीकलां में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष भूपसिंह खिचड़ ने की। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह, संजीव गंगवा, कृष्ण सरसाना, श्री कुमार शर्मा, नरेश सोनी ने अपने व्याख्यान दिए। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है। संगठन का छोटे से छोटा कार्यकत्र्ता भी अपनी मेहनत के दम पर प्रधानमंत्री के पद पर पंहुच सकता है, क्योंकि संगठन में सभी को आगे बढऩे के समान अवसर मिलते है। कार्यक्रम के दौरान आगामी दिनों में जन कल्याण के लिए चलाए जाने वाले अभियान की रूप रेखा तैयार की गई। इस अवसर पर राममेहर सेन, सन्दीप लाम्बा, राजेश राजलीवाल, विजय बेनीवाल, वेदपाल वर्मा, मास्टर रामचन्द्र, सुनील सेन, हरिसिंह शाहपुर, जिलेसिंह बेनीवाल, प्रमोद आर्यनगर, शमशेर पंघाल, विनोद राजेरा, भागसिंह नागर, प्यारेलाल, राजू नायक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।