06 April 2022
न्यूज़ नगरी
हांसी (ब्यूरो)-पुलिस अधीक्षक हांसी श्रीमती नितिका गहलोत के दिशा निर्देशानुसार चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए बास थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अशोक वासी बहल जिला भिवानी के रूप में हुई है। जिसने अप्रैल 2021 में अमर लाल वासी बास का ट्रक चोरी कर लिया था। जो ट्रक पुलिस ने मोहाली पंजाब से बरामद कर लिया था। तथा अशोक खुद ट्रक छोड़ कर फरार हो गया था। हांसी पुलिस ने जिसको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया हैं।