16 May 2022
न्यूज़ नगरी
हिसार(कमल सैनी ) - 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली आम आदमी पाटी की अब बदलेगा हरियाणा रैली प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का शंखनाद करेगी। यह बात आज आम आदमी पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष विरेंद्र नरवाल ने एक बयान जारी कर कही। बयान में उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा की जनता भी व्यवस्था परिवर्तन चाहती है और व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के राज्य प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में 29 मई की रैली से हरियाणा की जनता सत्ता परिवर्तन को लेकर आवाज बुलंद करेगी। विरेंद्र नरवाल ने कहा कि पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली को लेकर विपक्षी दलों में भी बेचैनी है और सभी को अपना धरातल हिलता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि 29 मई की रैली प्रदेश के इतिहास की सबसे ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा इस रैली को सफल बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार तो दे नहीं सकती, इसलिए अब युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी ही युवाओं को रोजगार देकर उनके भविष्य को नई दिशा दिखा सकती है। इसलिए प्रदेश का युवा ही अब हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन का आगाज करेगा।