बृजेंद्र सिंह लोकसभा सांसद हिसार पहुंचे गायत्री देवी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा के निवास पर किया पौधारोपण

 


02 July 2022

न्यूज़ नगरी 

हिसार (कमल सैनी)-बृजेंद्र सिंह, रिटायर्ड आई.ए.एस. व  लोकसभा सांसद हिसार का सुंदर नगर में पहुंचने पर गायत्री देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, श्रीमती कैलाशो देवी, प्रधान सुंदर नगर, अलीशेर, पूर्व प्रधान सुंदर नगर, रिटायर्ड डिप्टी सुपरिटेंडेंट चंद्रभान वर्मा व सैकड़ों की संख्या में सुंदर नगर वासियों ने स्वागत किया। सांसद बृजेंद्र सिंह ने सुंदर नगर स्थित पार्क में पौधारोपण किया तथा वहां पर उपस्थित सभी साथियों से अपने घर में या अपने घर के आस-पास पौधारोपण करने का आह्वान किया। पौधारोपण के उपरांत सांसद महोदय ने वहां पर उपस्थित सभी क्षेत्र वासियों से बातचीत की तथा  जनता की समस्याओं के लिए दूरभाष पर अधिकारियों को समस्या निवारण का आदेश दिया।


बृजेंद्र सिंह सांसद ,गायत्री देवी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा के निवास स्थान पर  जलपान किया। उन्होंने निवास स्थान पर मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की किसानों व युवाओं से जुड़ी हुई नीतियों का वर्णन किया। इस अवसर पर सतेन्द्र सिंह, पूर्व प्रत्याशी आदमपुर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा व सिरसा प्रभारी, राजपाल यादव, पूर्व चेयरमैन हांसी, श्री सुखबीर डूडी, पूर्व चेयरमैन आदमपुर,  जोगिन्द्र पातड, पूर्व प्रधान, गुजवि, पूर्व प्रधान अलीशेर गुर्जर, सीताराम पूर्व प्रधान, यादव सभा हिसार बलवीर वर्मा पूर्व उप कुलसचिव गुजवि ,छात्र नेता योगेश चौधरी,गुलाब सिहं यादव,जिले सिंह सरपंच ढ़ाणी ठाकरिया,भूरू यादव,संदीप सिहं, प्रताप ,जे डी चावला, कौशल्या देवी , विद्या, संतोष, मंजू, शोभा, सोनिया, रानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad