04 Feb 2023
न्यूज़ नगरी
हिसार {ब्यूरो)- केंद्र सरकार द्वारा दूरदर्शन केंद्र हिसार को बंद कर चंडीगढ़ स्थानांतरित करने के विरोध में दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन शनिवार को 31वें दिन भी नरेंद्र कौशिक धरतीपकड़ की अध्यक्षता में जारी रहा। धरने प्रदर्शन को तमाम जन संगठनों/सामाजिक संगठनो और नागरिकों द्वारा समर्थन प्रदान किया जा रहा है। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता दलबीर किरमारा ने कहा कि दूरदर्शन केंद्र हिसार को चंडीगढ़ स्थानांतरित करने का सरकार का यह निर्णय अविवेकपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार यह निर्णय वापस नहीं लेगी तब तक इस जन आंदोलन को जारी रखा जाएगा। ईश्वर सिंह सिहाग ने कहा की सरकार ने दूरदर्शन केंद्र हिसार को बंद करके हरियाणवी संस्कृति पर प्रहार किया है जिसे हिसार और प्रदेश की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। आज के धरने पर सुरेश संधु, कामिनी मलिक, रितु कौशिक, राजेंद्र दुहन, इंदर सिंह मलिक, निधि भारती, पवन कुमार, राम अवतार गोदारा, बीरबल शर्मा, कुलबीर दुहन, अमरलाल, संदीप माजरा, बलराम, सतबीर सिंह रुहुल, सुरजाराम झाझरिया, मंजू सिंधु, समीक्षा जैन, संजीव भोजराज, धर्मेंद्र घनघस, वैभव शर्मा आदि उपस्थित थे।