30 August 2023
न्यूज़ नगरी
हिसार (काजल )-गांव न्यौली खुर्द निवासी लगभग 95 वर्षीय मेवा देवी ने आज रक्षा बंधन पर्व पर अपने 78 वर्षीय भाई कबीर चौक निवासी बलबीर दुगगल को राखी बांधी। दोनों भाई-बहन में अटूट प्रेम है। बलबीर दुगगल ने बताया कि वर्ष 1947 में उनकी बहन मेवा देवी का विवाह हुआ था। परिवार में वे छह भाई तथा एक बहन थे। पांच भाईयों का निधन हो चुका है। मेवा देवी बचपन से ही अपने भाई बलबीर को राखी बांध रही है। दोनों भाई-बहन का भरा-पूरा परिवार है। राखी बंधवाने के अवसर पर दोनों भाई-बहन ने एक दूसरे की दीर्घायु की कामना की।
बुजुर्ग बलबीर दुगगल अपनी बहन मेवा देवी से राखी बंधवाते हुए व भाई बलबीर दुगगल का मुंह मीठा करवाती मेवा देवी।