भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कु. सैलजा के आह्वान पर हिसार में कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन

 


न्यूज़ नगरी 

08 Sep 2023 

हिसार(काजल) - आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं सर्वप्रिय नेता बहन सैलजा के आह्वान पर आज भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेसजनों ने एचएयू गेट नम्बर 4 से पैदल चलकर  प्रदर्शन-मार्च किया। इसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को मजबूती देने के लिए तथा सर्वमान्य राष्ट्रीय नेता भारत जोड़ो यात्रा के प्रणेता राहुल गांधी की आवाज को और अधिक बुलन्द करने के लिये पार्टी कार्यकर्ता कार्य करेंगे। तानाशाही, अहंकारी, निकम्मी व अल्पबुद्धि मोदी-खट्टर सरकार को चुनोतीपूर्ण सन्देश जाये कि अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है, यह सत्ता परिवर्तन तक नहीं रुकेगी।इस अवसर पर रणधीर सिंह धीरा पूर्व विधायक, डॉ. अजय चौधरी, जगन्नाथ, कांग्रेस पार्टी लीगल सैल के प्रदेश चेयरमैन व वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल, हरपाल बूरा, रामनिवास राड़ा, भूपेंद्र गंगवा, कृष्ण सातरोड, शैलेश वर्मा, मुकेश सैनी, आनन्द जाखड़, विजेंद्र कपूर सेवादल अध्यक्ष, शमशेर सिंह सेवादल, राजेश खनगवाल, श्वेता शर्मा एडवोकेट, कुलवंत सैनी एडवोकेट, सुभाष वर्मा, बीरेंद्र सेलवाल, सन्तोष चमारखेड़ा, कौशल्या सिंहमार, बलजीत सिवाच, चंद्र हर्ष, अंकित चमारखेड़ा, जगबीर मलिक, डॉ. मनदीप पूनिया, सज्जन गैबीपुर, नवदीप, सोनी टोहाना, जगदीश कनोह, संजय सलेमगढ़, सुखबीर किरोड़ी, सतीश खोखर, सोनू टोहाना, सतबीर सिवानी, ईश्वर खेदड़, सुभाष खन्ना, प्रवीन खान, कमला देवी, सुनीता देवी, प्रवीण, सुदेश कुमार, सुभाष, नरेश पहलवान, अनूप, संदीप, राजेश भुटानी, रोहतास चौहान, संजय, सत्यवान एडवोकेट, इंद्र सिंह, रामदिया, मास्टर दिनेश जांगड़ा, सुरेश पंघाल, दिलबाग लाम्बा, हुकम सिंह, अनूप, वेद प्रकाश, बलविंद्र, हिमांशु आर्य खोवाल, रोहतास आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad