17-Feb-2024
न्यूज़ नगरी
हिसार-(ब्यूरो)- भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ व अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के नेतृत्व में पार्टी संगठन की नई टीम गठित की जा रही है। इसी के चलते गोल्डी सैनी को ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी अपनी टीम के साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार—प्रसार करें और केन्द्र व हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और चुनाव में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में पार्टी ने उन्हें जो मान-सम्मान दिया है, उसे बरकरार रखते हुए चुनाव में हर कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इससे पहले गोल्डी सैनी अपने साथियों के साथ जिला कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जिला अध्यक्ष बनाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से जिला महामंत्री अशोक सैनी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, सोशल मीडिया प्रमुख अमर पातड़, ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुरेंद्र सिंह सैनी, राम मेहर बैरागी, सत्यवान जांगड़ा, सतीश गिल व अंबिका प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।