28 October 2024
न्यूज़ नगरी
हिसार(ब्यूरो)-रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला हिसार के हिसार ब्लॉक-।। का सम्मेलन सूबेसिंह स्मारक में प्रधान अशोक कुमार अठवाल व नानक देव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसका संचालन सचिव महाबीर सिंह ईशरवाल ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ जिला प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने किया। बाद में ब्लॉक सचिव ने रिपोर्ट पेश की व वित सचिव ने वित की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतिनिधि साथियों के सुझाव के साथ रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद प्रधान ने ब्लॉक कार्यकारिणी का इस्तीफा दिया। सम्मेलन के दूसरे सत्र की शुरुआत करते हुए राज्य वित सचिव मनोहर लाल जाखड़ ने सरकार की कार्य नीति पर प्रकाश डाला व नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें प्रधान अशोक अठवाल, वरिष्ठ उपप्रधान चंदगीराम, सचिव महाबीर सिंह ईशरवाल, वित सचिव दलीप सिंह सिहाग, सहसचिव सुभाष चंद, रोहतास व मोहनलाल, उपप्रधान श्याम स्नेही, नानकदेव व अशोक शर्मा बनाये गये। कार्यकारिणी सदस्यों में रामधन, बनारसी व ओमप्रकाश को चुना गया।