19 October 2024
न्यूज़ नगरी
हिसार(ब्यूरो)-भगवान वाल्मीकि प्राचीन मंदिर प्रबंधक कमेटी व भगवान वाल्मीकि अंबेडकर शिक्षा समिति ने हरियाणा सरकार द्वारा आरक्षण में वर्गीकरण लागू किये जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। इस उपलक्ष्य में भगवान वाल्मीकि प्राचीन मंदिर हिसार में दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया और जो आरक्षण में वर्गीकरण हरियाणा सरकार ने लागू किया है, उसकी खुशी में वाल्मीकि समाज के लोगों ने लड्डू बांटकर व ढोल नगाड़ों पर नाच कर अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कृष्ण बेदी को कैबिनेट मंत्री बनाने पर भी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। वाल्मीकि समाज ने यह विश्वास दिलाया कि समाज के लोग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार को आगे भी समर्थन करते रहेंगे। इस अवसर पर अमर सिंह दैत्य, बलराज चौहान, सुंदर कांगड़ा, पूर्ण भादड़, रमेश ढिल्लोड़, प्रदीप बागड़ी, अशोक, कृष्ण कागडा, शीतल अठवाल, पंकज कुमार, सुमित कांगड़ा, सोनू लंकेश, अरुण कांगड़ा, लखन, प्रदीप, लखन पवार, अक्षय, चांद आदि सदस्य मौजूद रहे