बी.डी. मॉडल सी. सै. स्कूल के छात्रों ने प्रस्तुत किये जल व पर्यावरण संरक्षण के मॉडल

 

14 Nov 2024 


न्यूज़ नगरी 



हिसार(ब्यूरो)-बी.डी. मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, नजदीक रेलवे स्टेशन में बाल दिवस के अवसर पर विज्ञान, गणित, आर्ट एंड क्राफ्ट व सामाजिक विज्ञान विषयों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र चार्टिड अकाउंटेंट (सीए) अंशुल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ गुब्बारे छोडक़र किया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्दे्श्य विद्यार्थियों में रचनात्मक कार्यों, विज्ञान के प्रति रुचि और सहकार्य भावना को प्रोत्साहित करना था।

इसका आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर कमलदीप भुटानी, प्रधानाचार्या अंजू, वरिष्ठ अध्यापिका गीता भुटानी व अध्यापकगण की उपस्थिति में हुआ। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विज्ञान परियोजनाओं और मॉडलों को प्रस्तुत किया जिसमें ऊर्जा जल व पर्यावरण संरक्षण, मानवीय शारीरिक संरचना से सम्बंधित मॉडल प्रस्तुत किये। गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के लिये और सरल तरीके से समझाने का प्रयास सराहनीय रहा। कला विभाग के बच्चों ने चित्रकला एवं अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोग में लाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विज्ञान के ज्ञान को विस्तार देते हैं बल्कि आत्मविश्वास का विकास भी करते हैं। अभिभावकों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रदर्शनी ने सभी को प्रेरित एवं उत्साहित किया। अभिभावकगण बच्चों की प्रतिभा को देखकर बहुत प्रसन्न हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad