28 Nov 2024
न्यूज़ नगरी
हिसार(ब्यूरो)-कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियन्ता ओमप्रकाश महीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में अनुदान स्कीम के तहत लिए गए कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन के लिए 30 नवंबर शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है। भौतिक सत्यापन का समय सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। उपरोक्त तय किए गए समय एवं स्थान पर भौतिक सत्यापन ब्लॉक स्तर पर गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा। आदमपुर एवं अग्रोहा ब्लॉक की मशीनों का भौतिक सत्यापन अग्रोहा अनाज मंडी में, हिसार ब्लॉक की मशीनों का भौतिक सत्यापन हिसार अनाज मंडी में, बरवाला ब्लॉक की मशीनों का भौतिक सत्यापन बरवाला कपास मंडी में, उकलाना ब्लॉक की मशीनों का भौतिक सत्यापन उकलाना अनाज मंडी में, हांसी ब्लॉक की मशीनों का भौतिक सत्यापन हांसी अनाज मंडी में, नारनौंद ब्लॉक की मशीनों का भौतिक सत्यापन नारनौंद अनाज मंडी में, बास ब्लॉक की मशीनों का भौतिक सत्यापन बास अनाज मंडी में किया जाएगा।
सहायक कृषि अभियन्ता ओमप्रकाश महीवाल ने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपने कृषि यंत्र जिस ब्लॉक से किसान संबंधित है वहाँ लाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त किसान अपनी मशीनों पर पक्के पेंट से किसान का नाम, पिता का नाम एवं मोबाइल नम्बर तथा कृषि विभाग द्वारा अनुदानित मशीन वर्ष 2024-25 लिखवा कर लाना सुनिश्चित करें ताकि मशीनों का भौतिक सत्यापन नियमानुसार किया जा सके।