जाट शिक्षण संस्थान के शताब्दी समारोह में आयोजित समारोह में पहुंचे सीएम नायब सैनी

 

25 Nov 2024 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(ब्यूरो)-जाट शिक्षण संस्थान के शताब्दी समारोह में आयोजित समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे हवन यज्ञ से समारोह की शुरुआत हुई। गणमान्य लोगों के साथ सीएम नायब सिंह सैनी ने जाट शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करने वाले सेठ छाजूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी सोमवार को पहली बार हिसार पहुंचे। जाट शिक्षण संस्थान के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नायब सिंह सैनी का जाट शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। 21 साल बाद सीएम का जाट शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में आगमन हुआ है।

जाट शिक्षण संस्थान के शताब्दी समारोह में आयोजित समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे हवन यज्ञ से समारोह की शुरुआत हुई। गणमान्य लोगों के साथ सीएम नायब सिंह सैनी ने जाट शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करने वाले सेठ छाजूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम ने जाट शिक्षण संस्थान के मल्टीपर्पज हाल में हॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा,पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया,नलवा विधायक रणधीर पनिहार, हांसी विधायक विनोद भ्याना , भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी हर्ष बामल ,जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान दिलदार पुनिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad