20 Dec 2024
न्यूज़ नगरी
हिसार(ब्यूरो-हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री चौटाला के जाने से देश ने एक महान शख्सियत को खो दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री लौह पुरुष और प्रखर वक्ता थे। उनके निधन से न केवल एक महान नेता का अंत हुआ है बल्कि हरियाणा के केंद्र बिंदु का अंत हो गया है। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में उन्हें भी काम करने का मौका मिला था। वे एक अनुभवी राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने अपना जीवन हरियाणा के लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा कल सिरसा में पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।