सावित्री जिन्दल ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ0 ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर जताया गहरा शोक

 

21 Dec 2024 

न्यूज़ नगरी 

हिसार(ब्यूरो)-हिसार की विधायक सावित्री जिन्दल ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ0 ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। सावित्री जिन्दल ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला के निधन के बाद हरियाणा की राजनीति में एक युग की राजनीति का अंत हो गया है। ओमप्रकाश चौटाला चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री मंत्री रहे। उनके निधन से प्रदेश को नहीं बल्कि देश की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है। वे मृदुभाषी और मिलनसार राजनेता थे जो सभी के साथ समन्वय बनाने की कला में माहिर थे। उन्होंने निधन पर गहरा शोक व संवेदना प्रकट करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति व सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि हरियाणा ने एक जुझारू, संवेदनशील, सुझबुझ वाले राजनेता को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा प्रदेशवासियों को खलती रहेगी। उन्होंने कुशल प्रशासक के रूप में अपनी छाप छोड़ी और उन्होंने सारा जीवन समाज सेवा में गुजारा। उनके निधन से हुई क्षति को भरना नामुमकिन है।

चौ0 ओमप्रकाश चौटाला ने हरियाणा की राजनीति को काफी प्रभावित किया और हरियाणा में अपना नाम कमाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पारिवारिक सदस्यों को इस दुरूख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमात्मा से विनती की। उन्होंने कहा कि जीवन के अंतिम पड़ाव में भी चौ. ओमप्रकाश ने राजनीति में सक्रिय रहे और लोगों के बीच रहकर अपना योगदान जारी रखा। उनके निधन से पूरा प्रदेश शोकाकुल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad